लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान, यहां-यहां देख सकते हैं LIVE

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का पूरे देश को इंतजार है। ऐसे में आज चुनाव आयोग दोपहर में तारीखों का ऐलान कर देगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी देंगे।

सुकेश ने फिर से फोड़ा ‘लेटर बम’, दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अंदर से एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उसने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने सीएम पर जेल सुपरिटेंडेंट के जरिए मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

मिशन 400 पार के लिए PM मोदी ने संभाला मोर्चा, आज कर्नाटक और तेलंगाना में करेंगे तूफानी प्रचार

PM मोदी बीते कुछ महीनों से दक्षिण भारत के राज्यों के लगातार दौरे कर रहे हैं। के कार्यक्रमों को देखें तो साफ होता है कि इस बार उनका ध्यान दक्षिण की सीटों पर ज्यादा है।

सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कई बार समन भेजा है। 8 बार समन भेजे जाने के बावजूद केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इस बीच कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर अमित शाह का बयान, बोले- विपक्षी दलों को 14 हजार करोड़ का चंदा, उनके सांसद भी हैं कम

चुनावी बॉन्ड को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे 303 सांसद हैं, इसके बावजूद हमें 6 हजार करोड़ मिले हैं। बाकियों के 242 सांसद हैं, इसके बावजूद उन्हें 14 हजार करोड़ रुपये का चंदा मिला है। उन्होंने कहा कि किस बात को लेकर इतना हंगामा है।

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर शुरू, यूपी और बिहार के मौसम में क्या बदला

दिल्ली एनसीआर में जहां मार्च के शुरुआती दिनों में ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं अब दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। 16 मार्च को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 19-21 मार्च के बीच यह तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मुंबई में ‘न्याय यात्रा’ की समापन रैली में दिखेगा INDI अलायंस का दम; कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन पर होने वाली रैली में अखिलेश यादव, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

‘भारत का 140 करोड़ का समाज हिंदू ही है’, RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने दिया बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत की 140 करोड़ आबादी के लोग हिंदू ही हैं। क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे, हमारी संस्कृति एक हैं, हमारी भारत माता एक है। संघ के प्रति उनके मन में भय पैदा किया जाता था, लेकिन अब वो संघ के नजदीक आ रहे हैं।

LIVE: पंजाब में 28 नए साइबर अपराध थानों की स्थापना की जाएगी

लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनावी कैंपेन में तेजी ला दी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाने में लगे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

चुनावी मैदान में इस बार बीजेपी के कई पुराने योद्धा, कई बड़े नेता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार हो चुकी है। पार्टी ने इस बार अपने कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं।

ED की गिरफ्त में फंसीं के. कविता का नाम शराब घोटाले में कैसे आया?

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में BRS नेता के. कविता को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब ईडी उन्हें दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी। हम आपको बताएंगे कि के. कविता का इस मामले में नाम कैसे आया।

लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- ‘हमारी सरकार का एक दशक पूरा’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था और किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद के साथ-साथ अनेकों जनहितकारी काम किए।